मालीपुर के अनूप बारी समेत अन्य जिलों के दर्जनों ने सपा छोड़ भाजपा का थाना दामन, डिप्टी सीएम ने पार्टी का झंडा थमाकर दिलाई सदस्यता

अंबेडकरनगर।समाजवादी पार्टी में बीते कई वर्षो से विभिन्न पदों का निर्वहन कर रहे मालीपुर बाजार निवासी अनूप बारी ने पुरानी सपा पार्टी से त्याग पत्र देकर अपने सैकड़ो समर्थको के साथ शुक्रवार को भाजपा का हाथ थाम लिया। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ में पार्टी का झंडा और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। अनूप बारी ने राजनीति की शुरुआत जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड से किया।इनके कार्यों को देखकर पार्टी ने इन्हे लोहिया वाहिनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद को जिम्मेदारी दे दी।
वर्तमान समय में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव व समाजवादी लोहिया राष्ट्रीय सचिव के साथ ही कई जनपदों के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी है। अनूप बारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के जनकल्याणकारी नीतियों और बगैर भेदभाव के सर्वांगीण विकास से प्रभावित होकर सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। अनूप बारी के साथ प्रयागराज के नरेन्द्र कुमार बारी, सिद्धार्थनगर के जयराम बारी, कन्नौज के अतुल बारी कानपुर के हरिओम प्रतापगढ़ के उत्तम बारी लखीमपुर से आदित्य बारी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भाजपा में में विश्वास कर सपा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर लिया।