मजीरा गांव की रामलीला में माँ सरस्वती की झांकी देख दर्शक भाव विभोर

-
मजीरा गांव की रामलीला में माँ सरस्वती की झांकी देख दर्शक भाव विभोर
जलालपुर,अंबेडकरनगर। कटका थाना के मजीरा गांव में चल रही रामलीला में बुधवार को राजा दशरथ विश्वामित्र मिलन का मंचन किया गया। जय हनुमान राम लीला समिति के संयोजक राधेश्याम निषाद के निर्देशन में कलाकारों ने मां सरस्वती का झांकी निकालकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। रामलीला प्रसंग के अनुसार श्रीराम लक्ष्मण एवं भरत शत्रुघ्न अब बड़े हो रहे है। राक्षसों के अत्याचार से पृथ्वी कराह रही थी। यज्ञ की रक्षा के लिए विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार में आते हैं। राजा दशरथ विश्वामित्र का स्वागत सत्कार कर उन्हे आसन पर आसीन कराते है। राजा दशरथ के पूछने पर ऋषि विश्वामित्र ने बताया की वह जब वन में यज्ञ करते हैं तब राक्षस यज्ञ को नष्ट कर देते हैं। राजा दशरथ से विश्वामित्र ने श्रीराम और लक्ष्मण को साथ भेजने और रक्षा करने की बात कही। राजा दशरथ राम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए भेजने को तैयार हो जाते हैं। राम और लक्ष्मण माता पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर महर्षि विश्वामित्र के साथ चले जाते हैं।