Ayodhya

भारत की सांस्कृतिक विरासत के पुनर्जन्म का श्रेय मोदी सरकार कोः डॉक्टर धर्मेंद्र

 

आजमगढ़। जब से मोदी ने देश की कमान संभाली है तब से देश की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में बढ़ी है जो पाकिस्तान और चीन हमें आए दिन आंखें दिखाया करते थे आज आपने हद में रहने को मजबूर हो गए हैं ऑपरेशन सिंदूर के समय लंबी-लंबी बाते करने वाला पाकिस्तान 8 घंटे में ही भारतीय सेना के सामने घुटने के बल पर आने को मजबूर हो गया साथ ही साथ आज विश्व के ज्यादातर देश आतंकवाद के मुद्दे पर मोदी जी की नीतियों से सहमत होते हुए भारत के साथ खड़े हैं जो अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद के सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने भाजपा नेता पंकज कौशिक के यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जाते हुए शहर की सीमा पर पार्टीजनों से आत्मीय मुलाकात के दौरान व्यक्त की। भाजपा नेता ने आगे कहा कि मोदी और योगी के शासनकाल से पहले बहुत से राजनीतिक दलों के नेताओं को भारतीय संस्कृति और देव स्थलों में जाने से परहेज हुआ करता था आज उन्हीं पार्टी के नेता गण राम मंदिर हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ-साथ मंदिर मंदिर जाने के लिए मजबूर हो गए इतना ही नहीं आज देश पीएम मोदी के नेतृत्व में बदल रहा है सांस्कृतिक विरासत के पुनर्जन्म का श्रेय भी मोदी को जाता हैं अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर का शिलान्यास और निर्माण काशी विश्वनाथ नाथ धाम का जीणोद्धार और महाकुंभ के सफल आयोजन का श्रेय भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के साथ-साथ प्रधानमंत्री कुशल मार्गदर्शन को जाता है भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने उपस्थित पार्टी जनों से कहा कि आंतरिक सुरक्षा से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक में भारत दुनिया के लिए एक उदाहरण बना है पहलगाम की घटना के बाद भारत ने कैसे पाकिस्तान पोषित आतंकवाद को सबक सिखाया यह बात हर व्यक्ति को जानने की जरूरत है। दिल्ली में मोदी सरकार होने के पहले अगर दुर्भाग्य से भारत का कोई सैनिक पाकिस्तान द्वारा पकड़ लिया जाता था तो वहां के जेलों में यातनाएं सहने के लिए मजबूर होता था लेकिन जब से मोदी जी ने सत्ता संभाली है चाहे अभिनंदन रहे हो या अभी जल्द में ही बीएसएफ का जवान पाकिस्तान सकुशल रिहाई करने को मजबूर हो रहा है। यही मोदी के नेतृत्व का कमाल है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!