भाजपा पिछड़ा क्षेत्रीय अध्यक्ष के भाई रामरतन की मौत पर शोक की लहर

-
भाजपा पिछड़ा क्षेत्रीय अध्यक्ष के भाई रामरतन की मौत पर शोक की लहर
अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनायक वर्मा के छोटे भाई रामरतन वर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर दौड़ गयी है। खबर मिलते ही जिले में स्थित उनके आवास पर लोगों के संवेदनाओं का तांता लगा है।
ज्ञात हो कि पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनायक वर्मा इस जिले के तहसील टाण्डा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके भाई रामरतन प्रसिद्ध ईंट भट्ठा रहे। जानकारी के अनुसार रामरतन की वृहस्पतिवार को आकस्मिक तबियत में कुछ गड़बड़ी आयी। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे कि इसी बीच वे दम तोड़ दिये।
घटना की खबर मिलते ही जनपदवासियों में शोक की लहर दौड़ गयी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव,जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा,दिनेश पाण्डेय,दुर्गा प्रसाद तिवारी,दरोगा वर्मा,मनोज मिश्र,रोहित चौधरी,अजय वर्मा,पूर्व विधायक सुभाष राय, धर्मराज निषाद,त्रिवेण़ी राम,रमाशंकर सिंह,ज्ञान सागर सिंह,सतोष सिंह उर्फ बब्लू,अमित पाण्डेय,सीताराम सिंह,संदीप श्रीवास्तव,राम उजागिर अग्रहरि,डॉ. आरआर शुक्ल,गया प्रसाद वर्मा,केसरी नंदन तिवारी समेत दर्जनों लोगों ने उनके आवास पहुंचकर परिजनां को दुख की घड़ी में ढाढस बधाया। शव का दाह संस्कार शुक्रवार को 9 बजे गांव के समीप स्थित सरयू नदी के सहजौरा घाट इल्तिफातगंज पर किया जायेगा।