Ayodhya

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ किया पौधारोपण

  • वन महोत्सव सप्ताह के विशेष दिवस मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ किया पौधारोपण

अंबेडकरनगर। सेवा सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित 100दिन योगी आदित्यनाथ नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के तत्वाधान में मनाए जा रहे व्यापक वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत विशेष दिवस को अकबरपुर नगर में मंडलध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में
जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने वृक्ष लगाओ,धरा बचाओ के भाव से कार्यकर्ताओं के साथ मोहसिनपुर मंसूरपुर (जौहरडीह) में पौधारोपण किया.

श्री त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को पौधारोपण के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए खुशहाल आम जनमानस हेतु एवं ‌वन्य जीव संरक्षण हेतु हम सभी को कर्तव्यनिष्ठ होकर पौधारोपण करना, संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष वैभव, सेक्टर संयोजक महेंद्र गौढ़, संतोष यादव, जिला संयोजक सुशासन विभाग विवेक पांडेय,भाजपा नेता अमित त्रिपाठी,युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष सचिन पांडे,सद्दाम आदि लोग उपस्थित रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!