Ayodhya

भगवान परशुराम की जयन्ती पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने निकाली रैली

 

अम्बेडकरनगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में आयोजित भगवान विष्णु के षष्ठम पर बसखारी में भगवान परशुराम की जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा टांडा रोड फलाहारी दास की कुटी से निकलकर बसखारी बाजार होते हुए सब्जी मंडी के रास्ते वापस फलारी दास की कुटी पर जाकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में घोड़े पर सवार लोग आगे आगे चल रहे थे अन्य लोग पीछे पैदल चल रहे थे जिसके साथ रथ पर भगवान परशुराम बनकर एक व्यक्ति बैठा हुआ था इस दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालु मंत्र मुक्त होकर भगवान परशुराम का जयकारा लग रहे थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बसखारी निरीक्षक संत कुमार सिंह उपनिरीक्षक विनय सिंह, उपनिरीक्षक वंदना सरोज,हेड कांस्टेबल कुशल पाल सिंह, कुलदीप सिंह,शैलेंद्र चौहान, शिबू यादव के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। परशुराम जयंती की शोभायात्रा में बलराम मिश्रा, पप्पू दुबे,राजेश मिश्र, अरविंद त्रिपाठी,नरसिंह नारायण उपाध्याय,अनिल शुक्ला,नन्हे चतुर्वेदी,योगेंद्र नाथ त्रिपाठी,ध्रुव दत्त पांडेय के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!