Ayodhya
पास्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार,जेल रवाना

अंबेडकरनगर। नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक किशोरी के साथ कटुई पहाड़पुर निवासी युवक राहुल यादव पुत्र राम शब्द ने दुष्कर्म किया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर इन्हें तलाश रहीं थी। मंगलवार की सुबह निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, सिपाही शिवेंद्र सिंह, अंजू शुक्ल और सत्या ने इसे पलई कल्याणपुर के पास से सुबह उस समय गिरफ्तार कर लिया जा वह कही भागने की फिराक में था। पुलिस ने दुष्कर्म पास्को एक्ट के आरोपी को जेल भेज दिया। सीओ सिटी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि दुष्कर्म और पास्को एक्ट के आरोपी को जेल भेज दिया गया है।