Ayodhya

जिलाध्यक्ष की अगुवाई में अनुoमोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने किया बस्ती में जनसंपर्क

  • जिलाध्यक्ष की अगुवाई में अनुoमोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने किया बस्ती जनसंपर्क
  • अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में
  • अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद प्रदेश महामंत्री राम लखन रहे शामिल

अंबेडकर नगर। जनपद अंतर्गत गुटखा 255 सैदापुर मंडल में अनुसूचित मोर्चा रामचंद्र कनौजिया ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किया बस्ती संपर्क‌।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति बस्तियों में तूफानी जनसंपर्क किया गया। बस्ती जनसंपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 225 सैदापुर मंडल में किया गया।

आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद और प्रदेश महामंत्री राम लखन का आगमन सैदापुर मंडल के पावन धरती पर हुआ।

मुख्य अतिथि के साथ आए हुए अतिथि गणों ने अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार के नेतृत्व में बस्ती संपर्क करते हुए लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान सरकार की योजनाओं तथा अनुसूचित जाति के उत्थान हेतु सरकार के महत्वपूर्ण कदमों एवं बातों पर प्रकाश डालते हुए अपने विचारों को व्यक्त किया।

इस दौरान कार्यक्रम में सैदापुर मंडल के अध्यक्ष आकाश कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अविनाश सोनकर, विशाल चंद, विशाल कुमार गौतम, देवी प्रसाद एवं समस्त पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!