केंद्र सरकार के बेमिसाल कार्यकाल को लेकर भाजपा का संकल्प सभा 15 को

अंबेडकरनगर।केंद्र में भाजपा सरकार के विकसित भारत का अमृत काल,सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल थीम पर जलालपुर के रफीगंज बाजार में आज 15 जून को संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा।उक्त की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष प्रवीण गौड़ सनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गौरवपूर्ण 11 वर्ष के भाजपा सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच में योजनाओं के बारे में बताने के उपलक्ष में भियांव मंडल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सेमरा रफीगंज मैरिज हाल में किया जाएगा।जिसमें भियांव मंडल के समस्त पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक ,शक्ति केंद्र के प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष की समिति, मंडल में निवास करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता, कनिष्ठ कार्यकर्ता, मोर्चों के अध्यक्ष व उनकी पूरी टीम, मंडल के प्रबुद्ध जन और देवतुल्य जनता की उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम केमुख्य अतिथि निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवं श्री अयोध्या जनपद प्रभारी डॉ मिथलेश त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि भियांव ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह होगे। कार्यक्रम सुबह 9.30बजे शुरू होगा।