Ayodhya

ऑनलाइन शिकायत में मनगढ़ंत रिपोर्ट के आरोप में लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि

टांडा,अम्बेडकरनगर। आनलाइन शिकायत पर किये गये जांच में दोषी पाये जाने पर एसडीएम टांडा मोहनलाल गुप्ता ने राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा को विशेष प्रतिकूल प्रविष्ट दी है। प्राप्त विवरण के अनुसार मोतीलाल पुत्र रामनयन निवासी दौलतपुर एकसारा द्वारा राजस्व संहिता की धारा 33(1) के अन्तर्गत आनलाईन वरासत आवेदन संख्या 2024417800907002089 गाटा संख्या 39, 338, 100, 290मि, 343, 321मि, 145मि, 114, 320, 122, 154, 152,328,116, 37 स्थित ग्राम हूंसेपुर के सम्बन्ध में किया गया है। जिसे क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा वरासत किये जाने हेतु राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा को अग्रसारित किया गया है। जिसे राजस्व निरीक्षक राजस्व द्वारा खातेदार का नाम खतौनी में न होने का कारण बताकर निरस्त कर दिया गया। .

जिसके सम्बन्ध में मोतीलाल पुत्र स्व. रामनयन निवासी उपरोक्त द्वारा शिकायत की गयी। उक्त शिकायत पर उक्त वरासत प्रार्थना पत्र का प्रिन्ट आनलाईन निकाला गया तथा सम्बन्धित गाटों की उद्वरण खतौनी की जांच की गयी जिसमें पाया गया कि ग्राम हूंसेपुर की खतौनी की उपरोक्त गाटों पर रामनयन पुत्र संचितराम का नाम बतौर सक्रमणीय भूमिधर दर्ज है, फिर भी राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा द्वारा बिना किसी परीक्षण किये उक्त वरासत प्रार्थना पत्र खतौनी में नाम न होने के आधार पर निरस्त कर दिया गया है।

उपजिलाधिकारी मोहनलाल गुप्ता द्वारा पाया गया कि राजस्व निरीक्षक द्वारा मोतीलाल पुत्र स्व. रामनयन निवासी उपरोक्त को उत्पीड़ित करने के उद्देश्य से गलत तरीके से वरासत प्रार्थना पत्र निरस्त किया गया है। मामले में राजस्व निरीक्षक को विशेष प्रतिकूल प्रविष्ट जारी की गयी। एसडीएम टांडा मोहनलाल गुप्ता ने इसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व),प्रभारी अधिकारी भूलेख को राजस्व निरीक्षक की चरित्र पंजिका में दर्ज करने हेतु ,तहसीलदार टाण्डा को तामीला कराकर वापस करने हेतु,समस्त राजस्व निरीक्षक तहसील टाण्डा को सचेत करने हेतु भेजी गयी। राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्ट जारी करने पर पूरे तहसील में हड़कंप मच गया।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!