Ayodhya
एकरा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और बेटा भाजपा छोड़ सपा में शामिल

बसखारी, अंबेडकरनगर। विधानसभा टांडा क्षेत्र के नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा दरगाह में एकरा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मिर्जा जैगम अली और उनके बेटे मो.अकरम उर्फ मुन्ना आज भाजपा पार्टी को छोड़ कर टांडा विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा के हाथों से समाजवादी पार्टी में शामिल होकर अखिलेश यादव के विचारों को जन जन पहुंचने का संकल्प लिया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा सपा पी डी ए के लिए संघर्ष करते हुए संविधान की रक्षा के लिए संकल्पित है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव ,सभासद दस्तगीर अहमद ,फैजान खान प्रधान संघ अध्यक्ष विजय मणि यादव ,मेराज अहमद,राजेश गुप्ता ,आसिफ खान,रिंकू यादव राजमन भारती ,आदि लोगो मौजूद रहे।