Ayodhya

एक पेड़ मां के नाम अभियान में भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण

 

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। प्रदेश में पर्यावरण को बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई है। पूरे प्रदेश में एक दिन में लाखों पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में शनिवार को श्री शीतला माता मठिया मंदिर के परिसर में भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों से अपने अपने क्षेत्र में अपनी मां की स्मृति में वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे ईश्वर द्वारा प्रदत्त एक बहुमूल्य उपहार है।

जिनका संबंध सीधे तौर पर मानव जीवन के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। पेड़ इंसानों को जीवन जीने के लिए जरूरी आक्सीजन प्रदान करते हैं। इसके अलावा फल व छाया भी हमें पेड़ों से प्रदान होती है। पेड़ों की मौजूदगी से पर्यावरण संतुलन कायम रहता है और समय पर बरसात भी होती है। नगर उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने बताया कि मनुष्य को अब आने वाली पीढ़ी के जीवन संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है। कोरोना काल में भी मनुष्य ने ऑक्सीजन का संकट झेला है, इसलिए पौधारोपण जरूर करें। इस अवसर पर नगर महामंत्री विकास निषाद,नगर उपाध्यक्ष डेविड गोरे, सभासद अजीत निषाद,नगर मंत्री अमित गुप्त,सतनामद सिंह,रमेश निषाद, नीरज जलालपुरी, राजाराम निषाद समेत आदि मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!