Ayodhya

अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

 

बसखारी, अंबेडकरनगर। बसखारी पुलिस ने अंतरजनपदीय गांजा तस्कर गिरोह की एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। डोडो नहर बाईपास से पकड़ी गई अभियुक्ता अंजली उर्फ अंजना उर्फ रूपाली देवी, ग्राम पुरवा मकदूमपुर थाना जैतपुर की निवासी है। उसके पास से 2.326 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर मिली।पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह बिहार से गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अयोध्या और अम्बेडकरनगर जैसे जिलों में सप्लाई करती है। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.32 लाख रुपए आंकी गई है। बसखारी थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ पहले से ही आजमगढ़ अलीगंज और बसखारी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!