Ayodhya

15 साल से भटक रही पीड़िता चन्द्रावती को मिला न्याय,छलक उठे आंसू

 

टांडा,अंबेडकरनगर। ग्राम बनियानी सम्मोपुर निवासी चंद्रावती देवी पत्नी रामाज्ञा सिंह को आखिरकार 15 साल बाद न्याय मिला। उनकी दाखिल-खारिज का मुकदमा तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन था, जिसे वर्तमान में जिलाधिकारी की प्रेरणा से चलाए जा रहे विशेष राजस्व वाद निस्तारण अभियान के तहत निपटाया गया। मुकदमे के निस्तारण के बाद चंद्रावती देवी की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा, यह लड़ाई बहुत लंबी थी, लेकिन अब मुझे मेरा हक मिल गया। मैं तहसीलदार निखिलेश कुमार और प्रशासन का आभार व्यक्त करती हूं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार निखिलेश कुमार ने व्यक्तिगत रुचि लेकर इस प्रकरण का शीघ्र समाधान किया। प्रशासन की तत्परता और निष्पक्ष न्याय की वजह से चंद्रावती देवी को उनका हक मिल पाया। वर्तमान में राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कई वर्षों से लंबित मामलों का समाधान किया जा रहा है। इस फैसले के बाद ग्रामवासियों में भी प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। लोग तहसीलदार निखिलेश कुमार की न्यायप्रियता और तेज कार्यशैली की सराहना कर रहे हैं।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!