Ayodhya

स्टेयरिंग कमेटी को बाढ़ कटान स्थलों के ब्योरा उपलब्ध कराने का डीएम ने दिये निर्देश

  • स्टेयरिंग कमेटी को बाढ़ कटान स्थलों के ब्योरा उपलब्ध कराने का डीएम ने दिये निर्देश

10 मई से पहले अपने दायित्व निभायें अधिकारी- अविनाश सिंह

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ से निपटने हेतु गठित स्टेयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। कटान स्थलों का निरीक्षण कराए जा रहे कार्यों का ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। सभी बन्धों का 10 मई से पूर्व निरीक्षण कर लें तथा इसमें रेनकट व रैटहोल वाले स्थानों को चिन्हित कर मरम्मत कार्य करायें। बाढ़-बचाव हेतु बोल्डर्स, बालू भरी बोरियां, जीओ बैग्स, अन्य सामग्री व स्टाफ मजदूरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। अति संवेदनशील तटबन्धों पर किए गए कार्यों का सत्यापन तथा निरीक्षण कार्य किया जाए। वर्षा अवधि में बाढ़ क्षेत्रों में सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। तहसीलदार उपजिलाधिकारी बाढ़ ग्रस्त होने वाले ग्रामों के प्रभावित परिवारों की सूची बना लें। बीमार व अशक्त लोगों और 5 साल तक की आयु के बच्चों की सूची अलग से बनाए। शासन से प्राप्त निर्देशों के उपरान्त खाद्यान्न (बाढ़ राहत सामग्री), डिगनिटी किट और पका भोजन आदि की तैयारी ई-टेण्डर के माध्यम से किया जाएगा। बाढ़ से उत्पन्न होने वाले विभिन्न बीमारियों से निपटने हेतु दवा की व्यवस्था हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। बाढ़ के दौरान स्टाफ की ड्यूटी लगाने हेतु सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पर्याप्त वांछित दवाईयों का चिन्हांकन कर समुचित स्टॉक की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बाढ़ के दौरान सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने के कारण वैक्सीन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। संक्रामक रोगों एवं महामारियों से बचाने के लिए आवश्यक प्रतिरोधात्मक (टीकाकरण) व्यवस्था एवं सघन चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। बाढ़ से प्रभावित तहसीलों में गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करते हुये सूची उपलब्ध कराये। बाढ़ से प्रभावित तहसीलों में दिव्यांग, वृद्ध, दिव्यांग बच्चे और कोमॉर्बिड ग्रुप (एक से अधिक गम्भीर बीमारियों से पीड़ितों) को चिन्हित करते हुये सूची उपलब्ध कराये। बाढ़ के दौरान एंव बाढ़ के पश्चात होने वाली बीमारियों से बचाव एंव रोक थाम हेतु बाढ़ चौकियों पर दवाओं सहित पैरामेडिकल स्टाप की तैनाती हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। तहसील टाण्डा में तीन मेडिकल टीम तहसील आलापुर दो मेडिकल टीम का गठन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बाढ़ में बंद हो जाने वाले मुख्य मार्गों के अलावा वैकल्पिक मार्गों के मरम्मत का कार्य भी वर्षा के समय से पहले तक पूर्ण करा लें। संवेदनशील क्षेत्रों तक पहुंचने एवं सामग्री आपूर्ति हेतु वैकल्पिक मार्गों का चिन्हीकरण एवं उनका समुचित सुदृढ़ीकरण किया जाए। पुलों व सड़कों की मरम्मत हेतु आवश्यक उपकरणों व सामग्रियों की समय से उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। डीपीआरओ को निर्देशित किया गया कि ग्राम सभाओं में मौजूद नावों के मरम्मत कार्य को समय रहते पूर्ण कर लिया जाए। बाढ़ के दौरान सबसे ज्यादा बाढ पीड़ितों को पीने के पानी की समस्या उत्पन्न होती है। पूर्व में बाढ़ से प्रभावित विद्युत व्यवस्था प्रणाली को समय से पुर्नस्थापित कर लिया जाए। बाढ़ के दौरान विद्युत उपकरणों की सुरक्षा के उपाय किए जाएं। खराब ट्रांसफारमर को चिन्हित करके दुरुस्त कर लिया जाए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker