Ayodhya

सोशल मीडिया पर वारयल वीडियो में सरकारी जमीन का सौदा कर रहे लेखपाल

रिपोर्ट- ओंकार शर्मा

अंबेडकरनगर। तहसील में कार्यरत लेखपाल रविकांत तिवारी सरकारी जमीन बेंच रहे है। यह हम नहीं शोशल मीडिया पर वायरल वीडियो इसकी हकीकत बयां कर रही है। यह सरकारी जमीन नवीन परती के रूप में ग्राम पंचायत रामपुर दुबे में संरक्षित है। जनचर्चा है कि इस सरकारी भूमि पर लेखपाल ने विपक्षी से लंबी डील करके कराया है कब्जा। जिसमे लेखपाल इसी सरकारी जमीन पर पीढ़ी से काबिज विष्णु कुमार की दिवाल गिरा दी गई वही रोक के बावजूद विपक्षी ने लेखपाल की मिलीभगत कर पूरा घर निर्माण कर लिया है। वीडियो में लेखपाल रविकांत ने पैमाइश के बाद नवीन परती में निर्माण नहीं करने की चेतावनी दे रहे है। उधर मिलीभगत कर निर्माण करा दिया है। कानून का दोहरा मापदण्ड अमीर रईस लोग पैसे के बल पर नवीन परती जैसी सरकारी जमीन कब्जा लेखपाल की मदद से कर सकते हैं। इतना ही नहीं शिकायत के बाद लेखपाल उच्चाधिकारियों को गुमराह करने में सफल रहा। रामपुर दुबे विष्णु कुमार के मामले में लेखपाल के झूठ का पर्दाफाश हो गया। लेखपाल के द्वारा दीवाल को रातों रात उठाने की बात रिपोर्ट में लगाई है। अगर डील नहीं हुई है तो लेखपाल झूठी रिपोर्ट क्यों लगा रहे हैं सवाल खड़ा हो गया है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!