Ayodhya

सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास के साथ एनडीए सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है: विवेक मौर्य

 

अंबेडकरनगर l भाजपा नेता व नारायण फ़ाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने अकबरपुर मण्डल के अकबरपुर शक्तिकेंद्र पर 11 साल, मोहल्ला चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक पांडेय शक्ति केंद्र संयोजक विक्रांत चौधरी व अन्य गणमान्यों के साथ जनता के समक्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों पर अपने विचार रखे l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवेक मौर्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ केंद्र की एनडीए सरकार ने भारत के आम जनमानस के हित व ग़रीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। केंद्र सरकार पिछले 11 वर्षों से गरीबों और वंचितों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने, उन्हें उचित अधिकार व सुनहरे अवसर प्रदान करने की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रही है। मोदी के सम्यक् नेतृत्व में भारत सर्वसमाज के कल्याण से विकसित भारत के संकल्प सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। मोदी इसी सोच और विजन के साथ गरीबों के मसीहा बन गए हैं वो गरीबों के कल्याण को सर्वोपरि मानकर फैसले लेते हैं और अपनी सरकार की नीतियां निर्धारित करते हैं। यही वजह है कि कांग्रेस के राज में इंदिरा से लेकर मनमोहन तक सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे दिए जाते थे, लेकिन अब आंकड़े बताते हैं कि हकीकत में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। मोदी सरकार की गरीबों के कल्याण की कई योजनाओं से करोड़ों गरीबों का जीवन आसान बन रहा है। पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों ने वास्तविकता के धरातल पर गरीबी हटाने का काम किया है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में विकास की बयार चली है जिससे भारत की विकसित भारत बनने की राह प्रशस्त हुई है आज से प्रधानमंत्री के देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प से देश के 140 करोड़ नागरिकों को जोड़ने की शुरुआत है। जिसके तहत देश का प्रत्येक नागरिक भी 2047 तक देश को विकसित भारत बनाए जाने का संकल्प में साझेदारी होगा।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!