संगठन को मजबूत करने में जुटे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता -अमरेंद्र शुक्ल

अम्बेडकर नगर | भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों का प्रचार- प्रसार करने की नसीहत दी गई। कार्यसमिति की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पार्चन से किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० मिथिलेश त्रिपाठी एवं भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरेंद्र शुक्ल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक पटल पर मान बढ़ रहा है।
देश आज विश्व में समर्थ भारत बन गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों, सभी जातियों को आगे बढाने का काम किया है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा ने कहा कि बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग करेगा। भाजयुमो के कार्यकर्ता इसकी खूबियों को लोगों को बताएं। मुख्यातिथि अमरेन्द्र शुक्ल ने सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि हमें आपस में संगठित रहना होगा। जिलाध्यक्ष भाजपा ने संगठन के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचनात्मक विकास भाजपा की डबल इंजन सरकार ने किया है।
इस मौके पर भाजयुमो के जिलामहामंत्री संजीव सिंह,अतुल मिश्र, जिलाउपाध्यक्ष अखण्ड प्रताप वर्मा,प्रतीक उपाध्याय,विवेक तिवारी,प्रवीण दुबे,सचिन आज़ाद पाण्डेय,जिलामंत्री विजय विश्वकर्मा,शिवकुमार द्विवेदी,अभय सिंह,आदित्य दुबे,नीरज अग्रहरि, जिलामीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह यादव, जिला कार्यालय कोषाध्यक्ष राहुल चौधरी, प्रभारी अनुज सोनकर, नगर अध्यक्ष सत्यम ओझा एवं जिला कार्यसमिति सदस्यगण मण्डल अध्यक्षगण व अन्य दर्जनों भाजयुमो के कार्यकर्ता मौजूद रहें।