Ayodhya

व्यय प्रेक्षक राजा भट्टाचार्य ने लोस चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया

  • व्यय प्रेक्षक राजा भट्टाचार्य ने लोस चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया

अम्बेडकरनगर। राजा भट्टाचार्य प्रेषक व्यय प्रेक्षक के रूप में नगर में रात्रि 12ः25 बजे अपना योगदान किया। भट्टाचार्य इस समय कंट्रोलर आफ डिफेंस अकाउंट्स कोलकाता में पोस्टेड है। भट्टाचार्य पूर्व में फॉर्मल फैकल्टी मेंबर ऑफ पुणे नेशनल अकैडमी अंडर मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, सिख रेजीमेंटल सेंटर रामगढ़,एरिया अकाउंट्स ऑफिस सिलिगुड़ी ,दक्षिणी कमांड पुणे, कोलकाता रहे हैं। छह बार व्यय प्रेक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। व्यय प्रेक्षक के रूप में इनकी नियुक्ति निर्वाचन आयोग द्वारा सातवीं बार की गई है। परीक्षक भट्टाचार्य दोपहर 1ः30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व आदि अधिकारियों के साथ बैठक किया और चुनाव संबंधित व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु सभी पहलुओं पर उपरोक्त अधिकारियों के साथ गहनता से विचार विमर्श किया। कलेक्ट्रेट परिसर को देखकर प्रेक्षक ने जिलाधिकारी की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां का कलेक्ट्रेट विश्व स्तर का कलेक्ट्रेट है। निर्वाचन संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु प्रेक्षक से कलेक्टरेट कंपाउंड में समय दोपहर 1ः30 से 2ः30 बजे तक मिल सकते हैं। प्रेक्षक का मोबाइल नंबर 8528502061 है, 6 मई से प्रेक्षक इस मोबाइल नंबर पर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे, किसी भी समस्या के समाधान के लिए इस मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker