Ayodhya
विकास खंड बसखारी परिसर में मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

बसखारी, अंबेडकरनगर। शनिवार कोविकास खण्ड बसखारी के डवकरा हाल में अहिल्याबाई की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में लीलावती वर्मा तथा ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह मौजूद रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई खोल करके विकास मॉडल और जन सेवा के संकल्प को रेखाकित किया। विपक्षी पार्टियों पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा रानी अहिल्याबाई होलकर के आदर्शो को जान-जान तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। इस दौरान सुभाष गुप्ता, रिजवान सिद्दीकी, जवाहर मौर्य ,विजय विश्वकर्मा, निसार अहमद, विवेक कुमार, विपिन कुमार, अलकमा सिद्दीकी आदि काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे।