Ayodhya

विकसित भारत संकल्प यात्रा चौपाल का भाजपा नेत्री ने किया शुभारम्भ

  • विकसित भारत संकल्प यात्रा चौपाल का भाजपा नेत्री ने किया शुभारम्भ

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। विकास खंड क्षेत्र के रसुलपुर बाकरगंज स्थित विद्यालय पर प्रधान प्रतिनिधि की देखरेख में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता शत्रुघ्न सोनी तथा भाजपा नेत्री किरण पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियां समेत मंडल अध्यक्ष हरिदर्शन राजभर, मंडल संयोजक शिव प्रसाद शुक्ल, सहायक विकास अधिकारी बृजेश तिवारी, पवन कुमार प्रजापति, पूर्ति विभाग अधिकारी राम शकल,मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए लोगों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति बनने की राह पर है। हम सब इसके साक्षी बन रहे हैं।

उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाने के बीजेपी के संकल्प को व्यक्त करते हुए लोगों से दिशा में आगे की अपील की। इसके उपरांत किरण पांडेय, दिनेश चौधरी, राम अजोर निषाद, आदि के द्वारा समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग कृषि विभाग, आपूर्ति विभाग तथा आंगनबाड़ी के तरफ से लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन कर गर्भवती महिलाओं का गोद भराई व नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन कराया, पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से लाभार्थियों,नागरिक और कार्यकर्ताओं सुना। प्रधानमंत्री आवास योजना आदि का प्रमाण पत्र वितरण किया तथा केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। विद्यालय को बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। चौपाल में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री लाल किशन यादव ,मंडल मंत्री प्रिंस राजभर, शक्ति केंद्र संयोजक जितेंद्र अग्रहरि, अल्प. मो. मंडल अध्यक्ष नासिर अहमद आदि अधिकारी कर्मचारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!