लोन जमा करने को लेकर समूह अधिकारियों के ताण्डव और पारिवारिक कलह से आजिज बकायेदार ने फांसी लगाकर गंवाई जान

अंबेडकरनगर। लोन जमा नहीं करने से परेशान एक व्यक्ति फंदा से लटक कर अपना जीवन समाप्त कर लिया। फंदा से लटकने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घटना मालीपुर थाना के कजरीनंदा गांव की है। मंगलवार की सुबह गांव निवासी दलित अशोक कुमार पुत्र राम श्रृंगार का शव एक कमरे में फंदे से लटका मिला। शव फंदे से लटका देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। सूत्रों की माने तो अशोक कुमार के पिता की मौत पहले हो चुकी थी। पिता के मौत के बाद बड़ा पुत्र होने के चलते उसके ऊपर घर नात रिश्तेदार समेत अन्य की जिम्मेदारी आ गई। भाई बहनों आदि की शादी के लिए वह समूह से कर्ज ले लिए था। अब समूह के अधिकारी कर्मचारी लोन चुकाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था। वह दिहाड़ी मजदूरी करता था। कर्ज नहीं चुकाने के कारण उसे जलालत झेलनी पड़ती थी। बीबी गई थी मायके समूह से लिए गए लोन की समय से अदायगी नहीं होने से घर में किचकिच मच गई थी। इसी बात को लेकर पत्नी मायके चली गई थी। मंगलवार की सुबह उसका शव कमरे से लटकता मिला।