Ayodhya

मोबाइल लोकेशन के सहारे आत्महत्या करने जा रही बालिका को पुलिस ने पकड़ा

 

अंबेडकरनगर। साहब मेरी पुत्री आत्महत्या करने जा रही है।उसे बचा ले। पुलिस को उक्त मोबाइल काल प्राप्त होते ही पुलिस चौकन्नी हो गई। महिला के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ लिया। पुलिस के इस कृत्य की चर्चा चहुंओर शुरू हो गई है।लोग कह रहे है कि यदि पुलिस सक्रिय नहीं होती तो उसका जीवन समाप्त हो जाता।यह मामला जलालपुर कोतवाली के पंथीपुर गांव का है। पंथीपुर गांव निवासी एक पुत्री के परिजन ने जलालपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि मेरी पुत्री घर से आत्महत्या करने के लिए निकली है।उसे बचा ले। उक्त फोन पर आत्महत्या की सूचना मिलते ही कोतवाल संतोष कुमार सिंह तत्काल महिला के मोबाइल नंबर को सर्विलांस सेल भेज लोकेशन की मांग किया। लोकेशन मिलते ही पुलिस लोकेशन की खोजें में निकली और महिला को अकबरपुर मार्ग स्थित हाथी पार्क के आगे उसे पकड़ लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका उसके पति से अनबन चल रही है।वह जिससे प्यार करती है वह शादी के लिए तैयार नहीं है। मायके में रहना कठिन हो गया है ऐसे में आत्महत्या के अलावा अब कोई चारा नहीं है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह उसे हर एंगल से समझा बुझाकर उसे हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!