Ayodhya

मोदी सरकार में राष्ट्रवाद और विकासवाद का अद्भुत समागम: डॉ धर्मेंद्र

 

लखनऊl मोदी सरकार में राष्ट्रवाद और विकासवाद का अद्भुत संगम है इसका स्पष्ट उदाहरण कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक रेल मार्ग से जुड़ जाना है उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद के सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने अपने लखनऊ प्रवास के दौरान एक भेंट में कहीं। भाजपा नेता ने आगे कहा कि भारत ही नहीं यूएई में भगवान भोलेनाथ का मंदिर बनना मोदी जी के भारतीय संस्कृति को पुनः स्थापित करने की दिशा में एक का सार्थक पहल है तथा चिनाव नदी पर बना विश्व का सबसे ऊंचा पुल भारत की इंजीनियरिंग तथा प्रतिकूल मौसम में काम करने की इच्छा शक्ति को प्रदर्शित करने का अनुपम उदाहरण है भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि चिनाव नदी पर पुल भारत की शक्ति का प्रतीक है यह नए भारत की सिंह गर्जना है और सौभाग्य की बात है कि यह प्रोजेक्ट मोदी जी के कार्यकाल में गति पड़कर पूरा भी हो गया जो यह सिद्ध करने के लिए काफी है कि मुश्किल मौसम की परेशानी पहाड़ों से गिरते पत्थर बहुत चुनौती पूर्ण था लेकिन भारत के इंजीनियरों ने इसे पूरा करके यह सिद्ध कर दिया कि भारत चुनौती को ही चुनौती देने में सक्षम है। 2014 तक देश में 150 एकलव्य विद्यालय थे जो अब 450 पहुंचकर आदिवासी बच्चों को शिक्षा देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। मोदी सरकार ने निर्णय लिया है कि 70 साल पार करने वाले सभी आय वर्ग के लोगों को आयुष्मान कार्ड से अच्छादित्य किया जाएगा। जो देशवासियों को मिलने वाला विश्व का सबसे बड़ा और सार्थक स्वास्थ्य बीमा होगा।

 

 

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!