मोदी सरकार में तुष्टिकरण की जगह जवाबदेही पारदर्शिता और विकास ने लियाः डॉ. धर्मेंद्र

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 11 वर्षों के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉ.धर्मेंद्र सिंह ने एक भेंट के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदलकर एक नया दौर शुरू किया है जिसमें तुष्टिकरण की जगह जवाबदेही पारदर्शिता और विकास ने ली है भाजपा नेता ने आगे कहा कि मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को आजाद भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया है और सुशासन की राजनीति को शुरू किया है पूर्व की कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार घोटाला और तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त रही प्रधानमंत्री मोदी ने इसे बदलकर जवाबदेही की राजनीति और रिपोर्ट कार्ड की शुरुआत की है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने आगे कहा कि धारा 370 निरस्त करने तीन तलाक खत्म करने वक्फ बोर्ड संशोधनऔर महिला आरक्षण विधेयक मोदी सरकार द्वारा लिया गया साहसिक और क्रांतिकारी निर्णय है। मोदी सरकार ने न्यू नॉर्मल और नई व्यवस्था स्थापित की है यह एक ऐसी सरकार है जो भविष्य को देखकर चलती है भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि मोदी सरकार की तीन मुख्य उपलब्धियां विकास आविष्कार और इनोवेशन है। भाजपा के विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने आगे यह भी कहा कि मोदी सरकार परफॉर्म, प्रदर्शन ,रीफॉर्म सुधार, और ट्रांसफॉर्म ,बदलाव का मंत्र दिखाते हुए सबका साथ सबका विकास सबका विश्वासऔर सबके प्रयास के सिद्धांत को अपनाया है।