मामूली विवाद में दबंगो ने एक महिला की पिटाई, हुई लहूलुहान

टांडा(अम्बेडकरनगर)। मामूली विवाद में दबंगो ने एक महिला की पिटाई कर दिये जिससे वह लहूलुहान हो गयी हल्ला गुहार लगाने दबंग जान से माने की दमकी देते हुए भाग गया मामले मे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शान्ति देवी पत्नी स्व0 राम सेवक ग्राम सन्दहा मजगवां (मुसरा) ने थाना बसखारी में तहरीर देकर बताया कि दिनांक 14.11.2022 समय 11बजे दिन में मेरे गांव के दीमाला, सतीराम पुत्र विपत, जितेन्द्र गोविन्द पुत्रगण सतीराम, छाया पुत्री सतीराम निवासिनी ग्राम संदहा मजगवां (मुसरा ) बसखारी एक राय होकर मेरे दरवाजे पर आकर मेरी सब्जी लगी जग से मिट्टी निकाल कर फेकने लगे प्रार्थिनी मना किया तो गाली देने लगे तथा मारने के लिए दौड़ा लिया।
प्रार्थिनी घर में तो भगी तो घर में घुसकर मारने पीटने लगे हल्ला गोहार लगाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो दबंग जाने से मारने की धमकी देते हुए भाग गये अभियुक्तगण हसिया वा फावडा लिये थे तथा प्रार्थिनी के ऊपर बबूल का कांटा फेंक दिये जिससे उसे चोटे आई है महिला की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।