मंदहा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली महिला की लाश, घटना को लेकर सनसनी

जलालपुर, अंबेडकरनगर।सप्ताह भर मंदहा गांव में बाजरे के खेत में मिला अज्ञात महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। अज्ञात शव मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने मौत का कारण लिखने के बजाय बिसरा जांच के लिए संरक्षित कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत महिला के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं।
अब सवाल यह है की मृत महिला के मुंह आंख नाक और गाल पर खून के निशान कैसे आए यह सवाल खड़ा हो गया है। विदित हो कि बीते 27 मई को कोतवाली क्षेत्र के मंदहा गांव के समीप बाजरे के खेत में एक महिला का शव मिला था। शव के चेहरे पर जहां खून के निशान थे वही मुंह से झाग निकल रही थी। महिला के हाथ पर सबीना गुदा हुवा था। पुलिस उसकी फोटो शोशल मीडिया और पुलिस ग्रुप में पोस्ट कर महिला के प्रयास में जुटी थी किंतु 72 घंटे बाद उसका सुराग नहीं लगा पाई।
72 घंटे बाद पोस्टमार्टम हाउस में रखी गई महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सक ने महिला की बिसरा को संरक्षित किया गया है। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। महिला का पता लगाने के लिए पुलिसकर्मियों को गाजीपुर बलिया देवरिया समेत बिहार राज्य के सटे जिलों में भेजा गया है।