भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मिथिलेश त्रिपाठी ने सीहमई में संविधान सप्ताह के अवसर पर दिलाया शपथ

-
👉संविधान से देश चलता है और संविधान का पालन सबको करना जरूरी है
-
👉संविधान के पालन के लिए शपथ ग्रहण का किया गया आयोजन
-
👉प्रत्येक नागरिक को संविधान को पढ़ना चाहिए समझना चाहिए और पालन करना चाहिए
अंबेडकरनगर। जनपद के भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी की नेतृत्व में जनपद के सीहमई ग्राम में संविधान सप्ताह का आयोजन किया गया और इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने उपस्थित सभी लोगों को संविधान का शपथ दिलाया।
संविधान पर चर्चा करते हुए विस्तार पूर्वक बताया कि संविधान ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है प्रत्येक नागरिक को संविधान के बारे में बेहतर जानकारी रखनी चाहिए, संविधान को पढ़ना चाहिए, समझना चाहिए क्योंकि संविधान ही एक ऐसा हथियार है जिससे हमें हर गुलामी से आजादी मिली थी और आगे मिलती रहेगी।
इसके द्वारा ही शोषण से मुक्ति पाया जा सकता है क्योंकि शोषण से इंसान सुसुप्ता अवस्था में चला जाता है लेकिन संविधान की संजीवनी उसे जीवनदायिनी बना देती है। पूरा देश संविधान से ही चलता है और संविधान की जानकारी रखना, उसका पालन करने को अपने जीवन में उतारना अति आवश्यक है क्योंकि उन्नति का मार्ग संविधान ही है। संविधान के द्वारा ही सर्व समाज का कल्याण है।
अधिकारों की पहचान ,कर्तव्यों का निर्वाहन बेहतर ढंग से कर सकता है। आपसी भाईचारा, देश की उन्नति, सुरक्षा व्यवस्था, शांति ,आजादी, निर्भीकता आदि ऐसे ही अनेकों दिशा में मजबूती प्रदान करती है और जो हमें जीने का अधिकार देती है और संविधान से ही जीवन का मार्ग सरल बनाया जा सकता है।
विशेष रूप से बताया कि पूरी दुनिया में भारत का ही संविधान सबसे मजबूत संविधान माना गया है।36 डिग्री प्राप्त करने वाले देश को नई दिशा देने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब संविधान में वह जान भरा है जो आज हर किसी को समता, समानता एवं गरिमामय जीवन जीने का अधिकार देता है।
इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार ने कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन किया। इस अवसर पर जिलामंत्री विनय कुमार पांडे, अमित त्रिपाठी, विमल कुमार, जिलामंत्री अनुसूचित मोर्चा विशाल सेठ, कार्यसमिति सदस्य रजनीश, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अविनाश सोनकर आदि लोग मौजूद भारी संख्या में उपस्थित रहे।