भाजपा चुनाव संचालन समिति एवं मंडल टीम की बैठक आयोजित

-
भाजपा चुनाव संचालन समिति एवं मंडल टीम की बैठक आयोजित
जलालपुर, अम्बेडकर नगर। शुक्रवार को देर शाम लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा संचालन समिति एंव मंडलों के टीम की बैठक विधानसभा कार्यालय पर विधानसभा संयोजक अनन्तराम मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बूथ स्तर पर 14 अप्रैल को भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती को मनाने का आह्वान करते हुए मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी बूथों पर टोली बनाकर जनसंपर्क करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय की जानकारी देते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडे को भारी बहुमत से विजयी बनाने हेतु मतदाताओं से संपर्क करना है। उन्होंने बताया कि सरकार की अनगिनत योजनाएं वृहद् स्तर पर संचालित है जिसका सीधा लाभ आम जनमानस को मिल रहा है।विधानसभा मीडिया संयोजक विकाश निषाद ने बताया कि प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ,किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री रमापति मौर्य किमो जिला अध्यक्ष राम किशोर राजभर सोशल मीडिया प्रमुख शाश्वत मिश्र, अनुसूचित मोर्चा प्रभारी रामफेर कन्नौजिया किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह,महेंद्र चौहान, ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह, सांसद प्रतिनिधि रिंकू उपाध्याय समेत संचालन समिति सदस्य, शक्तिकेन्द्र संयोजक/प्रभारी/प्रवासी गण मौजूद रहे।