Ayodhya

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सामाजिक समरसत्ता सम्मेलन आयोजित

  • भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सामाजिक समरसत्ता सम्मेलन आयोजित
  • बाबा साहब के बताएं रास्ते पर चलें पार्टी के कार्यकर्ता-असीम अरुण

अम्बेडकरनगर |जिला मुख्यालय के टांडा रोड पर स्थित लोहिया भवन में भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण रहे | उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के रास्ते पर चलते हुए अपना योगदान देना है |उन्होंने सदैव समानता पर जोर दिया और इसी के जरिए आगे बढ़ने को कहा |

इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सदैव पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलने और अंतिम पायदान के लोगों को उठाने के लिए तत्पर है |उन्होंने सरकार की संचालित गरीबों की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो भी योजनाएं संचालित हैं उसका लाभ सभी को मिल रहा है |कहां की इसके पहले की सरकारों में भेदभाव चरम पर था जिससे गरीब वंचित होता रहा किंतु अब वह नहीं है |कार्यक्रम को पार्टी जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने भी संबोधित किया |

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!