Ayodhya

बीओबी इम्प्लाईज यूनियन पदाधिकारियां ने समस्याओं के निराकरण का दिलाया भरोसा

  • बीओबी इम्प्लाईज यूनियन पदाधिकारियां ने समस्याओं के निराकरण का दिलाया भरोसा

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश बैंक ऑफ बड़ौदा इम्प्लाईज यूनियन की प्रबन्ध कमेटी की बैठक होटल पंचशील, अयोध्या में हुई, जिसमें प्रान्तीय महामंत्री करुणेश शुक्ला, प्रान्तीय अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय महामंत्री मिलिन्द नादकर्णी ने अपने विचार व्यक्त किये तथा अयोध्या क्षेत्र की सुदूर शाखाओं से आये हुए पदाधिकारियों की समस्याओं का निराकरण एवं मार्गदर्शन किया। नादकर्णी ने कहा कि हमारा संगठन सदैव अपने सदस्यों की समस्याओं के प्रति सजग रहा है तथा बैंक प्रबन्धन से वार्ता कर समस्याओं का निराकरण कराता रहा है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में बैंक में कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों को नियमित कराने का कार्य सम्पन्न होने जा रहा है। बैंकों के बढ़ते व्यापार के अनुरूप कर्मचारियों की भर्ती तथा अनुकम्पा के आधार पर गवर्नमेंट गाइड लाइन्स के अनुसार भर्ती करने हेतु भी संगठन प्रयासरत है। बैठक में सहायक महामंत्री अवधेश कुमार श्रीवास्तव व एस.बी. सिंह, रीजनल सेक्रेटरी राधाकान्त दीक्षित व अरुण कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष राजाराम शुक्ला, ऊधम सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, राधेश्याम, एस.पी. तिवारी उपस्थित थे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!