Ayodhya

पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष ने आईएएस कोचिंग छात्रा की मौत पर परिजनों को बंधाया ढाढस

अंबेडकरनगर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने राजेंद्र नगर दिल्ली में आईएएस बनने के लिए कोचिंग कर रही छात्रा श्रेया यादव के सीवर से पानी भरने की वजह से सीवर के पानी में डूब कर हुई मृत्यु पर उनके पैतृक आवास हासिमपुर बरसावां में जाकर दुःख व्यक्त करते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए यादव ने कहा उदीयमान छात्रा श्रेया यादव की मृत्यु से जनपद ही नहीं प्रदेश और देश की गंभीर क्षति हुई है, जिसको पूर्ण कर पाना संभव नहीं है छात्रा के पिता राजेंद्र यादव एवं उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक संवेदना व्यक्त करवाने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक जलालपुर के अध्यक्ष पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार उपाध्याय ,पूर्व मंडल अध्यक्ष जलालपुर रणविजय सिंह ,पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता जलालपुर ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!