Ayodhya

पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री समेत दर्जनों ने साइकिल छोड़ थामा भाजपा का दामन

  • पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री समेत दर्जनों ने साइकिल छोड़ थामा भाजपा का दामन
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री वृजेश पाठक ने सभी को लखनऊ में दिलायी सदस्यता

अम्बेडकरनगर। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे भाजपा अपनी राजनीतिक विशात बिछाती जा रही है, जिससे प्रभावित होकर अन्य पार्टियों के कई दिग्गज हस्तियां प्रदेश भाजपा कार्यालय पर पार्टी की रीतियों-नीतियों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य की योगी सरकार के विकासोन्मुखी कार्यों से प्रभावित होकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की उपस्थिति में, जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ,लोकसभा संयोजक अवधेश द्विवेदी, लोकसभा प्रत्याशी रितेश पांडेय के नेतृव में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

लोकसभा संयोजक अवधेश द्विवेदी ने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर जिले के छात्र संघ अध्यक्ष समाजवादी पार्टी राकेश कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य समाजवादी पार्टी रविंद्र कुमार यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य समाजवादी रणजीत पासवान, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी आनंद वर्मा,ब्लॉक प्रमुख अकबरपुर देविका वर्मा, विधान सभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ राजेश पाल.

प्रदेश महासचिव समाजवादी पार्टी दिग्विजय पटेल, कार्यकारणी सदस्य समाजवादी पार्टी अभिषेक सिंह (छोटू सिंह), पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश विद्यावती राजभर, पूर्व प्रदेश महासचिव सपा गिरीश वर्मा,जिला पंचायत सदस्य समाजवादी पार्टी माखन लाल निषाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा जगदीश राजभर, जिला पंचायत सदस्य सपा अंगद निषाद ,जिला पंचायत सदस्य सपा मनोज वर्मा.

जिला पंचायत सदस्य सपा सोनू पहलवान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिल्लू वर्मा, जिला पंचायत सदस्य बसपा सुनील वर्मा, असगर खान दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री सपा, सभासद अनिल राजभर, पूर्व जिपं सदस्य कमल कुमार वर्मा, एनटीपीसी वृजेंद्र वर्मा, वीरेंद्र वर्मा ,पूर्व प्रधान प्रमोद राजभर, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख जलालपुर त्रिभुवन नाथ, पूर्व प्रधान जगदम्बा यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सपा विजय मिश्रा, सपा कार्यकर्ता सज्जन हुसैन, सपा नेता इन्तखाब आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!