पूरे देश में एक साथ चुनाव होने से नीति निर्धारण में आएगी मजबूतीः डॉक्टर धर्मेंद्र

आजमगढ़। वन नेशन वन इलेक्शन भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करेगा तथा देश की आर्थिक और प्रशासनिक मशीनरी को मजबूती प्रदान करेगा उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने आजमगढ़ में बीजेपी के जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह केआवास पर एक भेंट के दौरान कहीं भाजपा नेता ने आगे कहा कि देश में एक बार चुनाव होने से नीति निर्धारण में निरंतरता आएगी दुर्लभ संसाधनों के उपयोगिता में अनुकूलता आएगी पूंजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा और परि संपत्तियों का सृजन होगा इतना ही नहीं एक बार चुनाव होने से नीतिगत निष्क्रियता पर रोक लगती है तथा शासन पर ध्यान केंद्रित होता है। डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि एक बार चुनाव होने से स्थिरता और विकास को मजबूती मिलेगी साथ ही साथ व्यवसाय प्रतिकूल निर्णय से प्रभावित हुए ही निर्भीक निर्णय ले सकेंगे भाजपा के विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने यह भी दोहराया कि एक बार पूरे देश में चुनाव होने से परिवारवाद की राजनीति पर विराम लगेगा तथा वर्ग संघर्ष और हिंसा पर भी रोक लग जाएगी स्वागत करने वालों में पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह लालगंज भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद राजभर प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय नाथ सिंह गुड्डू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा जन उपस्थित रहे।