Ayodhya

पीके चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गरीब महिलाओं को मिलेगी सिलाई मशीन

 

 

बसखारी, अंबेडकरनगर । पीके चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शरद यादव की दिवंगत पत्नी श्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर गरीब एवं असहाय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। इस क्रम में निशुल्क सिलाई मशीन वितरण हेतु रविवार को ट्रस्ट के बसखारी स्थित कार्यालय पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें करीब 51 महिलाओं ने नामांकन कराया। इससे पूर्व हुए पंजीकरण में 45 महिलाएं पहले ही रजिस्ट्रेशन करा चुकी थीं। इस प्रकार अब तक कुल 51 महिलाओं ने आवेदन किया है। ट्रस्ट की घोषणा के अनुसार, 28 जून को श्रद्धा यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर कुल 51 चयनित महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई मशीन वितरित की जाएगी। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन की दिशा में ट्रस्ट का महत्वपूर्ण कदम है। प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट बीते वर्षों से समाज सेवा के कई क्षेत्रों में सक्रिय रहा है। इसमें गरीब कन्याओं की शाही अंदाज में शादी, शिक्षा से वंचित बच्चों की पढ़ाई, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन और कोरोना काल में जनसेवा जैसे अनेक कार्य शामिल हैं। डॉ. शरद यादव की पत्नी श्रद्धा यादव ट्रस्ट के कार्यों में विशेष भूमिका निभाती थीं। उनके योगदान को स्मरण करते हुए ट्रस्ट ने इस वर्ष महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए यह योजना प्रारंभ की है। इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शरद यादव, कोषाध्यक्ष जावेद राईन, उपाध्यक्ष मो. अफताब राईन, सदस्य मो. इरफान, अमित कुमार,पवन जैसवाल,सूरज मद्देशिया,दीपक गौड़,पवन मद्देशिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और उनके परिजन पंजीकरण स्थल पर मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!