पालिका अकबरपुर क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कें नगर वासियों के लिए परेशानी

-

अम्बेडकरनगर। जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद अकबरपुर क्षेत्र की अधिकांश सड़के गड्ढों में तब्दील हो गयी है। इन सड़कों पर लोगों के आवागमन में भारी दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है किन्तु मामले में जिम्मेदार गंभीर नहीं है। इसे लेकर नगर वासियों में आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञात हो कि इस पालिका क्षेत्र के विकास में प्रतिवर्ष करोड़ों रूपये का बजट शासन द्वारा अवमुक्त किया जा रहा है। इसके बावजूद भी अधिकांश वार्डों की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। फौव्वारा तिराहे से शहजादपुर मुख्य मार्केट को जाने वाले मार्ग से लेकर इर्द-गिर्द के वार्डों में अधिकांश सड़कें पूरी तरह से खस्ता हाल हैं। इन पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये है जिससे लोगों के आवागमन में भारी दुश्वारी हो रही है। इसके अलावा कई अन्य वार्डों में भी यही हाल है। नगर वासियों में इसे लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि इन सड़कों के मरम्मत में पालिका प्रशासन अनदेखी कर रहा है। मौजूदा चेयरमैन से इन सड़कों के मरम्मत की काफी उम्मीद भी किन्तु उनके द्वारा भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इसके पहले इनके 10 साल के कार्यकाल को देखते हुए इन्हें इस बार अवसर दिया गया और आशा थी कि 5 साल में भाजपा की चेयरमैन द्वारा किये अनदेखी को अब इनके द्वारा नगर का समुचित विकास कराया जायेगा किन्तु वह छलावा बनकर रह गया है। जिधर देखिए वहीं अव्यवस्था का अम्बार है।