पवित्र रमज़ान माह के शुरू होते ही इबादतों का दौर शुरू

टांडा(अम्बेडकर नगर) पवित्र रमज़ान माह के शुरू होते ही इबादतों का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार से प्रारंभ हो रहे रमज़ान पर्व को देखते हुए एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी हो गई। मस्जिदों में साफ-सफाई का काम होने के साथ ही कुछ मस्जिदों में गुरुवार से ही विशेष तरावीह की भी शुरुआत हो गई। इस बीच पर्व को देखते हुए लोगों ने सम्बन्धित बाज़ारो में पहुंचकर पर्व से सम्बंधित सामग्रियों की खरीदारी भी प्रारम्भ कर दी। खजूर, लछा समेत कई अन्य सामग्रियों की लोगों ने खरीदारी की।
गुरुवार शाम पवित्र रमज़ान माह का चांद निकला तो लोगों ने उसकी ज़ियारत कर विशेष दुआ की। जगह-जगह आतिशबाजी कर शुक्रवार से प्रारंभ होने वाले रमज़ान पर्व का स्वागत किया। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की मुबारक बाद भी दिया। एक माह तक चलने वाले रमज़ान को देखते हुए मस्जिदों की साफ-सफाई का काम गुरुवार को ही पूरा कर लिया गया।
नगर के विभिन्न मस्ज़िदो में रमज़ान को देखते हुए मस्ज़िद की विशेष साफ-सफाई का काम गुरुवार को ही पूरा कर लिया गया। धर्मगुरूओ ने बताया कि चाँद निकलने के साथ विशेष नमाज़ तरावीह की भी शुरुआत हो गयी। इसके अलावा ज़िले के अन्य क्षेत्रों में स्थित कई मस्जिदों में तरावीह की शुरुआत हो गई।
इस बीच पर्व को देखते हुए रमज़ान से सम्बंधित सामग्रियों की लोगों ने बढ़-चढ़कर खरीदारी किया। टांडा के दुकानदार अब्दुल रऊफ ने कहा कि खजूर,लच्छा, सेवई, पापड़, चिप्स की लोगों ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की। पवित्र माह में अल्लाह को इबादत के साथ-साथ अधिक से अधिक दान करना चाहिए। एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। इफ्तार करने से पहले इस बात पर ज़रूर ध्यान देना चाहिए कि कोई रोज़ेदार भूखा ना रहे। यदि कोई रोज़ा नहीं रखता है तो उसे सार्वजनिक स्थान पर कुछ भी नहीं खाना चाहिए।