पर्यावरण की महत्ता को हम सभी को समझना होगा-अविनाश सिंह

-
नबी हसन इदरीसी इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित,
-
पर्यावरण की महत्ता को हम सभी को समझना होगा-अविनाश सिंह
अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में नबी हसन इदरीशी इंटर कॉलेज कुर्की बाजार में वन महोत्सव अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी,डीएफओ तथा अपर जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि वन महोत्सव के तहत 1-7 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य पर्यावरण का संरक्षण करना है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को पर्यावरण के महत्व को समझना होगा। सभी को इसे अपने जीवन में अपनाना है। उन्होंने उपस्थित छात्र, छात्राओं से कहां की ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं और इसे संरक्षित भी करें जो पौधा लगाया जाए उसकी सुरक्षा भी की जाए एवं उसका ध्यान भी रखा जाए इसके लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। साथ ही साथ मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ तथा अपर जिलाधिकारी ने वन महोत्सव के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया । पौधो की बरात का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगो को वृक्षारोपण कार्य से जोड़ना है।