पंचायत प्रतिनिधियों का त्रिषताब्दी स्मृति अभियान सम्मेलन सम्पन्न

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। महारानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत भाजपा द्वारा ब्लॉक जलालपुर के ड्वाकरा हॉल में पंचायत प्रतिनिधियों का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अयोध्या के मेयर गिरीशपति त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन का संयोजन पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने किया, जबकि संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। अपने संबोधन में मेयर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर नारी शक्ति, सुशासन और समाजसेवा की प्रतीक थीं। भाजपा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा और केशव प्रसाद श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवन नाथ, पूर्व सांसद प्रतिनिधि आशुतोष उपाध्याय रिंकू, किसान मोर्चा जिला महामंत्री डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान, मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष रविंद्र भारती, पूर्व नगर अध्यक्ष माणिकचंद सोनी, मंडल महामंत्री घनश्याम वर्मा, आनंद मिश्र, दीपचंद सोनी, गोलू जायसवाल, उत्कर्ष पांडे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में उपस्थित सभी लोगों ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज सेवा, नारी सशक्तिकरण और विकास के पथ पर चलने का संकल्प लिया।