Ayodhya

नहर में उतारते मिले अज्ञात शव की 4 घंटे में हुई पहचान, डूबने से हुई मौत

 

अम्बेडकरनगर। बसखारी क्षेत्र के भिटौरा उत्तरी नहर में मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों की मदद से मात्र 4 घंटे में शव की पहचान कर ली गई। मृतक की पहचान रोहित उर्फ लल्ला (27) के रूप में हुई। वह लखनऊ के विभूति खंड का रहने वाला था। रोहित ग्रिल बनाने का काम करता था और वर्तमान में गयासपुर में रह रहा था। बुधवार सुबह लगभग 7 बजे नहर में शव मिलने के बाद सोशल मीडिया पर सूचना तेजी से फैली। इसके बाद मृतक के साथी थाने पहुंचे। शव की पहचान उसके चचेरे भाई राहुल रावत ने की। थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। तीन दिन पहले वह नशे की हालत में अपने साथियों के पास से निकला था। उसका शव गयासपुर से करीब 3 किलोमीटर दूर भिटौरा उत्तरी नहर में तैरता मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का राज खुलेगा।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!