Ayodhya

देखें वीडियो, किछौछा नगर के ऐतिहासिक दुर्गा प्रतिमाओं का धूमधाम से हुआ विसर्जन

  • माता के दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब,प्रसाद ग्रहण किये लोग
  • भव्य तरीके से निकला विसर्जन जुलूस,बना चर्चा का विषय
  • चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने पूरे कार्यक्रम में लगाया चारचांद

अंबेडकरनगर। मां शेरावाली, पहाड़ा वाली के प्रसिद्ध नवरात्रि के त्यौहार पूरे देश में हर्षोल्लास और भक्ति में ढंग से,व्रत धारण कर, मां की उपासना की जाती है और नौ देवियों की पूजा-प्रार्थना पूरे भक्तिभाव,श्रद्धा एवं वैदिक मित्रों के उच्चारण के साथ किया जाता है। नवरात्र में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर किछौछा में दुर्गा पूजा की धूम रही। नगर में जगह-जगह दुर्गा पंडाल बैठाया गया।

किछौछा दशहरा मेला के एक दिन पूर्व दुर्गा प्रतिमाओं का अनावरण हो जाता है और फिर भक्तजनों का दर्शन करने माता का आशीर्वाद पाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। चार दिनों तक भक्तगणों को माता के दर्शन और आशीर्वाद प्रसाद ग्रहण करने का शुभ अवसर प्राप्त होता है फिर पांचवें दिन विसर्जन के लिए सभी प्रतिमाएं एक साथ पूरे नगर का भ्रमण करते हुए ढोल-नगाड़े,डीजे की धुन पर भक्ति गीत-संगीत के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जगह-जगह पूरे नगर में पुष्प की वर्षा की जाती है और जगह-जगह माता की आरती की जाती है।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान उमड़े जन सैलाब को देखकर चर्चा का विषय आम हो गया। नगर के लोग महिलाएं, पुरुष ,बच्चे, बुजुर्ग सभी लोग माता की विदाई के लिए विसर्जन यात्रा में शामिल होकर नम आंखों से देवी पचरा एवं विदाई गीत के साथ माता की विदाई करते हैं और अगले बरस मां जल्दी आने की विनती करते हैं.

फिर सरस्वती शिशु मंदिर तिराहे पर स्थित माता जगत जननी शेरावाली के मंदिर के सम्मुख केंद्रीय दुर्गा पूजा अध्यक्ष भरत गुप्ता अपने धर्मपत्नी के साथ भव्य आरती करते हैं और फिर महिलाएं आरती संपन्न होने के उपरांत माता की विदाई कर घर को वापस चले जाते हैं।

दुर्गा प्रतिमाएं उसी क्रम में आगे बढ़ते हुए जब नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा कार्यालय पहुंचने पर दरगाह रसूलपुर निषाद बस्ती की दुर्गा प्रतिमा का मिलन होता है। जहां पर स्वागत मिलन का कार्यक्रम होता है और फिर लोग झूमते,नाचते,गाते हुए गगन भेदी जयकारों के साथ आगे बढ़ते हैं। बताते चलें कि नगर पंचायत कार्यालय पर जब विसर्जन यात्रा पहुंचती है तो किछौछा अध्यक्ष के सौजन्य से जलपान का विशेष प्रबंध किया गया जिसका भक्तगणों ने लाभ उठाया।

बताते चलें की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था और धूल से बचाव हेतु पानी टैंकर की व्यवस्था अध्यक्ष की देखरेख में किया गया जो की चर्चा का विषय बन गया। इसी क्रम में विसर्जन यात्रा घुरहूपुर पहुंचने पर केंद्रीय दुर्गा पूजा अध्यक्ष भरत गुप्ता का नव दुर्गा पूजा समिति घुरहूपुर के पदाधिकारी द्वारा माला पहनकर शानदार स्वागत किया गया।

वहीं बढ़ते हुए क्रम में विसर्जन यात्रा बसखारी चौराहे पर पहुंचने पर प्रत्येक वर्ष की प्रत्येक वर्ष की भांति माता जगत जननी की भव्य आरती उतारी गई आरती में नगर अध्यक्ष ओमकार गुप्ता शामिल होकर माताजी की आरती किया। यह सुंदर दृश्य और पल सभी को मंत्र मुक्त कर दिया,पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

केंद्रीय दुर्गा पूजा अध्यक्ष भरत गुप्ता ने बनाया की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन टांडा बलुआ घाट पर प्रत्येक वर्ष की बात इस वर्ष भी किया जाएगा। पूरा कार्यक्रम दुर्गापूजा से लेकर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन तक बहुत ही शानदार और सुंदर ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासनिक व्यवस्था संतोषजनक रहा।

वहीं नगरवासियों में चर्चा का विषय बना हुआ था कि प्रशासनिक अम्लों की वजह से नगर वासियों एवं राजगीरों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। जबकि प्रत्येक वर्ष सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से एक बटालियन पीएससी बल लगाया जाता था और स्थानीय प्रशासन की अगुवाई में सकुशल संपन्न होता था किंतु इस बार इस कमी को पूरी तरह से महसूस किया गया जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिलहाल नगरवासियों ने थानाध्यक्ष बसखारी को आभार प्रकट किया। विसर्जन यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी समितियां के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय दुर्गा पूजा अध्यक्ष के अगुवाई में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिए जिसमें अखिलेश निषाद घुरहूपुर,दरगाह शिवा निषाद,किछौछा से मोहन कसौधन, शक्ति कसौधन,संदीप निषाद,संजय गुप्ता, संजय कश्यप,मानस, दीपांशु,श्यामजी अग्रहरि,सभासद रामजी,सभासद अमन कसौधन, हरिकेश प्रजापति,रामजनम सोनी,साहिल सोनी आदि लोगों का सहयोग रहा।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!