Ayodhya

दरगाह शरीफ के दरबार में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण ने मांगी दुआ

 

बसखारी, अंबेडकरनगर। किछौछा दरगाह में गुरुवार देर शाम को सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ का कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने दर्शन कर दुआएं मांगी। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पटेल ने सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के मजार मुबारक ( समाधि ) पर मखमली चादर चढ़ाई और अकीदत के फूल गुलाब व खुशबू के तौर पर इत्र वगैरह पेश किया। गुरुवार देर शाम करीब 7.40 बजे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी की अगुआई में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल के सिर पर दरगाह की चादर की पगड़ी बांध कर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने किछौछा दरगाह आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी की उम्दा प्रदर्शन के लिए दुआएं मांगी। इस मौके पर उप्र कांग्रेस महासचिव जयकरन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, अयोध्या मंडल के कोऑडिनेटर अमित जायसवाल, उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, उप्र युवक कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव विशाल वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, फिरोज खां किछौछवी समेत अन्य मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!