Ayodhya

जिले के कजपुरा के रहने वाले एसएसएफ जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में अयोध्या में मौत

 

जलालपुर,सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कजपुरा (पिडैला) गांव निवासी शत्रुघ्न विश्वकर्मा जो कि एसएसएफ मे गोंडा में तैनात था। विगत छः महीने से वह अयोध्या में राम जन्मभूमि पर सुरक्षा ड्यूटी पर था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह डयूटी के दौरान सरकारी असलहे से गोली मारकर रहस्यमय परिस्थितियों में आत्महत्या कर लिया। फिलहाल,मौत का कारण संदिग्ध है। गोली किसने मारी, क्यों मारी या उसने खुद ही मारी। तो क्यों मारी? मामला स्पष्ट नहीं है।

फिलहाल गोली चलने की आवाज सुनकर उसके साथी लोग मौके पर पहुंचे तो देखें तो वह लहू लुहान पड़ा था। गोली लगने के बाद उसके साथी फैजाबाद ट्रामा सेंटर लेकर भागे। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। शत्रुघ्न विश्वकर्मा के दो बड़े भाई प्रमोद व प्रदीप मुंबई व अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। मौके पर दिलीप घर पर था। दिलीप व विपिन इलाहाबाद में पढ़ाई करते हैं। शत्रुघ्न विश्वकर्मा एसएफ में गोंडा में कार्यरत था।

गोंडा से करीब 6 महीने पूर्व उसकी ड्यूटी राम जन्मभूमि अयोध्या पर लगाई गई थी। मृतक की शादी नहीं हुई थी। मृतक का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग या शादी वगैरा की बात भी नहीं चल रही थी, सबसे बड़ा रहस्य यह है कि उसने खुद को गोली मारी या किसी ने उसको मारी। बताया जा रहा है कि जिस समय इनका गोली लगी वह मोबाइल देख रहे थे। एक पहलू यह भी है कि एक-47 से खुद को गोली मारना लगभग असंभव है। गोली उसके माथे पर लगी है इसलिए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!