Ayodhya

जाफराबाद में मजलिस को मौलाना ने किया खिताब

 

अंबेडकरनगर। जलालपुर कस्बा के मोहल्ला जाफराबाद स्थित बहिश्त-ए-वफा (रौज -ए-हजरत अब्बास) में मजलिस-ए-खम्सा के दूसरे दिन श्हजरत इमाम हुसैन के भाई हजरत अब्बासश् शीर्षक पर आयोजित मजलिस में मौलाना इफ्तेखार अली फराज वास्ती ने खिताब करते हुए कहा कि हजरत अब्बास ने हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम को हमेशा आका कहकर पुकारा। हजरत अब्बास को कमर-ए-बनी हाशिमी कहा जाता है।जिसका अर्थ है हाशिमी खानदान का चांद। मौलाना ने मजलिस के अंत में हजरत अब्बास की शहादत का जिक्र किया जिसपर मजलिस में मौजूद हजरत अब्बास की शहादत को सुनकर मोमनीन अश्क बार हो गए।इससे पूर्व कल्बे हसन अहसन व उनके हमनवां ने मर्सिया ख्वानी पेश किया। उक्त अवसर पर मास्टर शरीफ अहमद,अकबर अब्बास, अंजुम असगर, मास्टर जुहैर, मोहम्मद मूसा, इब्ने अली जाफरी, मेहंदी रजा छेदी ,इश्तियाक हुसैन, रजी भाई, अकील अब्बास, अंसार जलालपुरी, कल्बे हुसैन, हुसैन अहमद,मोहम्मद मेंहदी,सईद अहमद आदि मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!