जल जीवन मिशन की प्रगति को लेकर अधिकारियों संग डीएम ने की समीक्षा बैठक

अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 584 योजनाओ में से 122 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। सम्मिलित राजस्व ग्रामों की कुल संख्या 1599 है। प्रस्तावित गृह संयोजन की संख्या 316569 है। कराए गए गृह संयोजनो की संख्या 310459 है। वर्तमान में लाभान्वित हो रहे परिवारों की संख्या 143187 है। जलापूर्ति की जा रही राजस्व गांव की संख्या 881 है। अन्य योजनाओं पर कार्य अभी प्रगति पर है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अधिशाषी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया गया कि जिस परियोजना का कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराए। पाइपलाइन डालते समय खराब रास्तों को तत्काल ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अधिशासी अभियंता जल निगम कमला शंकर तथा संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।