छेड़खानी की शिकार छात्रा को लेकर भाजपा नेता लगा रहा थाने का चक्कर, अभियोग पंजीकृत करने के बजाए मालीपुर पुलिस कर रही हीला हवाली

जलालपुर। अंबेडकरनगर। पीड़ित भाजपा बूथ अध्यक्ष अपनी बेटी और चोटहिल पुत्र को लेकर दो दिन से थाना का चक्कर लगा रहा है। किंतु पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाय हीला हवाली कर रही है। अब सवाल यह है कि जब भाजपा सरकार में भाजपा पदाधिकारियों की सुनवाई नहीं हो रही तो किसकी होती होगी समझा जा सकता है। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है।हिंदमोर्चा इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सप्ताह पहले विद्यालय में पढ़ने जा रही छात्राओं से तीन युवकों ने छेड़खानी की थी। जब छात्राएं घर आई परिजनों को पूरी बात बताई। तत्समय पिता युवकों के घर पहुंचा और परिजनों को उलाहना देते हुए अपने पुत्रों को समझा-बुझाकर कंट्रोल में रखने की नसीहत दिया।इसी बात से खार खाए तीनो युवकों ने बीते शनिवार की सुबह एकांत स्थान पर भाजपा बूथ अध्यक्ष के पुत्र की लाठी डंडा से पिटाई कर दिया था।
पिटाई से उसके शरीर पर दर्जनों स्थान पर लाठी डंडा के निशान पड़ गया था। पीड़ित भाजपा बूथ अध्यक्ष अपने चोटहिल पुत्र और बेटी को लेकर थाना पहुंचा और पुलिस को तहरीर दिया। उस समय थानाध्यक्ष प्रेमचंद समाधान दिवस में गए थे और तहरीर लेने वाले निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने चोटहिल पुत्र और महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला सिपाही ने बेटी से पूछताछ किया था।
शाम को पीड़ित थानाध्यक्ष से मुलाकात किया और एफ आई आर की कापी मांगी तो उसे सुबह आने के लिए बोला गया। पीड़ित रविवार सुबह से तीन बार थाना की दौड़ लगा चुका है किंतु मुकदमा दर्ज नहीं किया।इस बीच उसने घटना की सूचना जनपद स्तरीय पदाधिकारी के साथ ही पूर्व विधायक सुभाष राय को भी दिया। इसके बावजूद हीला हवाली की जा रही है।
जब इस बाबत थानाध्यक्ष प्रेमचंद को फोन किया गया तो उन्होंने कुछ देर तक बात सुनी जवाब देने के बजाय फोन काट दिया। दुबारा फोन किया गया तो नही रिसीव किया। सीओ देवेन्द्र कुमार से जब इस बाबत बात की गई तो उन्होंने थानाध्यक्ष से बात करने की बात कही।