Ayodhya

छापेमारी अभियान में गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा जेल

टांडा,अम्बेडकरनगर। मुकदमें में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक अपराधों के रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के निर्देशन में न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय जनपद अयोध्या संबन्धित वाद संख्या 20/21 धारा 125(3) दप्रसं से सम्बन्धित वारण्टी मो. साजिद पुत्र मो. साबिर नि. छज्जापुर थाना को. टाण्डा उम्र 25 वर्ष को मउनि. दीपिका गुप्ता ,का. चमन सिंह तथा का. रजनीकान्त वर्मा थाना टाण्डा द्वारा मोहल्ला छज्जापुर थाना कोतवाली टाण्डा वारण्टी अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया। जिसमें आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का न्यायालय चलान कर दिया गया है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!