गाय की चपेट में आकर 8 वर्षीय बालक घायल, अस्पताल में मौत

अम्बेडकरनगर। गाय के चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र के अचानक मौत से जहां परिजनों में कोहराम मच गया वही गांव में मातम छा गया। गमगीन माहौल में देर शाम उसे दफना दिया गया। घटना जलालपुर कोतवाली के भस्मा गांव में घटित हुई। बुधवार शाम को गांव निवासी चंद्रेश यादव पड़ोस के गांव से एक गाय खरीद कर ला रहे थे।उनका 8 वर्षीय पुत्र घर पहुंचने पर गाय की रस्सी पकड़ उसे बांधने ले जाने लगा।इसी दौरान गाय भड़क गई। रस्सी बालक के हाथ में फंस गई और गाय भागने लगी। भागने के बीच गाय का पैर बच्चे के सीने पर लग गया। गाय भागने से बच्चे के अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोटे आई। परिजनों ने गाय को पकड़ रस्सी काटकर बच्चे को नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार देर शाम को बच्चे के शव का मँझुई नदी घाट पर दफन कर दिया गया।