कुर्बानी करना हजरत इब्राहिम अलेहसलाम की सुन्नत है- मौलाना अबूसाद

न्योरी,अंबेडकरनगर। इस्लाम धर्म में कुर्बानी एक अहम फरायज है। कुर्बानी करना हजरत इब्राहिम अलेहसलाम की सुन्नत है। इस सुन्नत को पूरी दुनिया के मुसलमान ईद-उल-अजहा के दिन कुर्बानी करके मानते हैं। प्राचीन ईदगाह में पेश इमाम मौलाना अबूसाद ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने के बाद देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।
प्राप्त विवरण के अनुसार आलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा न्यौरी के प्राचीन ईदगाह में पेश इमाम मौलाना अबूसाद ने ईद उल अजहा की नमाज अदा करने के बाद मुसलमानों से खिताबत फरमाते हुए कहा कि अपने मुल्क से मोहब्बत करो, अपने देशवासियों से भाईचारे और मोहब्बत के साथ ईदउल अजहा त्योहार को मनाएं। अंत में पेश इमाम मौलाना अबूसाद ने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद सब लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी।
आलापुर तहसील क्षेत्र के बहिंगवा जोगीपुर, कौड़ाही, अमोला, न्यौरी सहित सभी जगहों पर बकरा ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई। कहीं कोई अपनी घटना नहीं हुई। ईद अल-अजहा त्यौहार को साकुशल संपन्न करने के लिए थानाध्यक्ष कटका यादवेंद्र सोनकर पुलिस बल के साथ समूचे थाना क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करते रहे। इस अवसर पर पुलिस कांस्टेबल आशीष सिंह, पुलिस कांस्टेबल आनंद यादव, ग्राम प्रधान न्यौरि अबूजर फारुकी, डॉ परवेज आलम,जैद फारूकी, डॉ आसिम अबूजर फारुकी, सालिम फारुकी, मुदस्सिर खालिद फारुकी सहित अनेक लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा बकरीद की बधाई दी।