किछौछा चेयरमैन के नेतृत्व में निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा

बसखारी,अंबेडकरनगर। बसखारी में शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर की भाजपाइयों ने अलग-अलग भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भागीदारी कर देश भक्ति स्लोगन से भारत की आवाज बुलंद की। बसखारी बाजार में नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्त के नेतृत्व में शिवकुमार गुप्त, पूर्वांचल रितेश पांडेय डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर साधू वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा रूद्र प्रसाद उपाध्याय रविंद्र यादव प्रत्येक उपाध्याय,राम अधार यादव युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा मोनू वर्मा के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी व सफाई कर्मियों सहित भारी संख्या में बाजार के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा में जो हिंदू मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है, वंदे मातरम, भारत माता की जय, आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आईएसआई मुर्दाबाद के गगनचुंबी नारों से पूरा बाजार गुंजायमान रहा। तिरंगा यात्रा जहांगीरगंज रोड के अंडर पास से शुरू होकर बसखारी ब्लॉक गेट तक गया।